दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

खुलासा न्यूज, बीकानेर/दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होकर दिल्ली चुनाव की टीम द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पुनीत ढाल के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव टीम ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विजय की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने दिल्ली कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में बहुजन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश राजोरिया, राष्ट्रीय महासचिव पुनीत ढाल, कनाट पैलेस अध्यक्ष गौरव पांडे, विमल जी, अशोक जी, भाजपा प्रदेश सह-संयोजक मीडिया एवं आईटी अनुसूचित मोर्चा आशीष चौधरी, रमजान बागवान और कई अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम दिल्ली भाजपा के सामूहिक उत्साह और समर्पण का प्रतीक था, और केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली विधानसभा चुनावों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |