
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दिल्ली आवास पर बीकानेरी प्रवासियों का किया सम्मान, पत्नी के साथ खुद ने बनाई रोटियां






खुलासा न्यूज बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अब चुनावी मोड में आ गए हैं। शनिवार को उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर प्रवासी बीकानेरियों को सम्मानित किया गया। न सिर्फ दिल्ली बल्कि देशभर में रहने वाले बीकानेर के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। कुछ लोगों को मंच पर सम्मानित भी किया गया। खास बात ये रही कि इस कार्यक्रम में मेघवाल और उनकी पत्नी ने स्वयं रोटियां बनाकर मेहमानों को परोसी। केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी पाना देवी ने करीब दो सौ लोगों को आमंत्रित किया। ये सभी लोग किसी न किसी तरह बीकानेर से जुड़े हुए थे। कुछ अर्से से दिल्ली में रहते हैं तो कुछ अन्य महानगरों में रहते हैं। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली आवास को खास तौर पर लाइटिंग से सजाया गया। एक तरफ स्टेज भी लगाया गया। “एक शाम बीकानेर के नाम” कार्यक्रम में कई कलाकारों गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीकानेर से भी कुछ कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। शहर भाजपा के प्रवक्ता रहे मनीष सोनी और पंकज अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

