
केन्द्रीय कानून मंत्री के पुत्र नवीन मेघवाल बंधे विवाह के बंधन में, हांगकांग की विंकी को बनाया जीवन साथी






खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सांसद और केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र नवीन मेघवाल विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने हांगकांग की विंकी के साथ शादी रचाई है। यह शादी ऋषिकेश में अनंत काशी गंगा किनारे हुई। जिसमें केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, भाई रवि मेघवाल, उनके मित्र और परिजन शामिल हुए। बताया जा रहा है कि हांगकांग की विंकी नवीन मेघवाल की तरह योग और अध्यात्म में रुचि रखती है। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए है।


