बीकानेर में धूमधाम के साथ मनाया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन, जानें कहां क्या कार्यक्रम हुआ

बीकानेर में धूमधाम के साथ मनाया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन, जानें कहां क्या कार्यक्रम हुआ

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के 72 वें जन्मदिन को भाजपा नेताओ ने धूमधाम से मनाया

खुलासा न्यूज बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के लोक लाडले सांसद अर्जुन राम मेघवाल का 72 वां जन्मदिन शुक्रवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य और भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। मुकेश बन ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री के 72 वें जन्मदिन पर पवनपुरी स्थित दिव्यांग सेवा आश्रम में दिव्यांग जनों के साथ केक काटकर तथा सभी को मिठाई खिला कर जन्मदिन मनाया गया। शहर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने अर्जुन राम जी के स्वस्थ और दीर्घायु होने और देश हित में निरन्तर सक्रियता के साथ काम करते रहने की कामना की। भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्जुनराम मेघवाल बहुत संघर्ष के साथ इस बहुत बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। बाबा साहब अंबेडकर के बाद यदि कोई कानून मंत्री है तो वह अर्जुन राम मेघवाल है। भाजपा नेता और समाज सेवी दिलीप पुरी ने अर्जुन राम जी मेघवाल के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं और देश में नए-नए कानून लागू करवाने में जो योगदान वे दे रहे हैं, यह बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उनके ऐतिहासिक कार्यों से बीकानेर का मान बढ़ा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में उनके द्वारा लोकसभा में पेश किया गया वन नेशन वन इलेक्शन बिल है, जिसकी सर्वत्र प्रशंषा हो रही है।
जन्मदिन के अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री को भाजपा नेताओं द्वारा दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवग, शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, सोहन लाल प्रजापत,त्रिलोक गेधर और रानी बाजार मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, शिव बाड़ी मंडल महामंत्री अजय कंसारा, मुकेश बन, श्रवण सिंह बिश्नोई, सुरेश स्वामी, माल सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र बन, मनीष ढाका, भगवती प्रसाद गौड, अश्वनी सिंह, प्रदीप स्वामी, संतोष आनंद सरस्वती सहित और भी कहीं गणमान्य मौजूद रहे।

कैंसर पीडि़तों को खाना खिलाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के दीर्घायु की कामना की

बीकानेर श्री कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए चल रहे रेन बसेरे में आज बीकानेर सांसद, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई भाजपा नेताओं ने कैंसर पीडि़त मरीजों व उनके परिजनों को खाना खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मोबाइल के माध्यम से वर्चुअल जुड़कर कहा नर सेवा नारायण सेवा है इस भाव से आज अपने जिस तरह जरूरतमंदों को भोजन खिलाया है ये सबसे बड़ी सेवा है अर्जुनराम मेघवाल ने सभी का आभार जताया शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा बीकानेर के लाडले हमारे सांसद अब बीकानेर के नहीं पूरे देश के लाडले बन गए है कानून मंत्री रहते हुए जिस तरह आज एक देश एक चुनाव का बिल लोकसभा में पेश किया ये पूरे देश के लिए गर्व की बात है और आज इनके जन्मदिन पर भाजपा संगठन, कार्यकर्ता इनके दीर्घायु होने की कामना करता है आज के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, मनीष सोनी, श्याम सिंह हांडला, भारती अरोड़ा, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, अनिल हर्ष, शिखर डागा, मघाराम नाई, श्याम सुंदर सोनी, विमल पारीक उपस्थित रहे।


जूनागढ़ मंडल ने मनाया केंद्रीय मंत्री का जन्म उत्सव

केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के 72वें जन्म दिवस को शुक्रवार को हर्ष-उल्लास के साथ बनाया गया। जिसमें आवारा पशु को चारा वह गुड़ वितरण किया गया। बेशारा व जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किये और महिला-बच्चों को मिठाई व टॉफिया वितरण किये गये। कार्यकर्ताओं को बीकानेर के प्रसिद्ध रसगुल्ला खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री महामंत्री शिव शंकर मेघवाल मोहन सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष विकास पंवार सुनील कश्यप रामपाल सेन संदीप यादव प्रीतम पंवार अरुण पंडित दीपांशु सागर राहुल राठौर संदीप भोजक दिलीप मेहरा गुमान मेहरा आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष-उल्लास के साथ अर्जुन राम मेघवाल का जन्मदिन मनाया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |