
केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उत्साह का माहौल




केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उत्साह का माहौल
खुलासा न्यूज़। केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही केंद्रीय मंत्री मेघवाल तमिलनाडु में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय एवं चुनाव प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। बीकानेर भाजपा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए इस निर्णय को भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बीकानेर शहर व जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।




