
आईजीएनपी नहर बज्जू से मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना




आईजीएनपी नहर बज्जू से मिली अज्ञात महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना
बीकानेर | पुलिस कंट्रोल रूम बीकानेर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरडी 888 (बज्जू) स्थित मुख्य आईजीएनपी नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर थाना बज्जू से प्रेमसिंह, उप निरीक्षक, मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। मौके पर आईजीएनपी नहर की पुलिया के नीचे दूसरे पिलर के पास एक महिला का शव पानी में डूबने से फूलकर ऊपर तैरता हुआ मिला, जो पिलर के पास अटका हुआ था। गोताखोरों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाकर निरीक्षण किया गया।
अज्ञात मृतका की उम्र करीब 25-30 वर्ष होना प्रतीत होता है मृतका अज्ञात के गले में एक काले रंग का धागा आरटीफिशियल चैन पीले रंग की व दोनो कानो में सफेद रंग के टॉप्स पहने है अज्ञात मृतका के बायें हाथ पर नीले रंग में अग्रेंजी में मॉम,डेड गुदा हुआ है मृतका के शरीर पर पहने हुए कुर्ता एवं पायजामा का रंग काला है कुर्ते के उपर कसीदे की उपर से नीचे तक सफेद दोनो तरफ छाप बनी हुई है एवं कोट एक तरफ से मेहंदी व दुसरी तरफ काले रंग का है लाश से दुर्गन्ध आ रही है जो देखने से 10-12 दिन की की प्रतीत होती है पहनावे से हरियाणा, पंजाब साईड अन्यत्र स्थान से नहर में बहकर आना प्रतीत होती है अज्ञात की लाश उपजिला अस्पताल बज्जू के मुर्दाघर में रखी हुई है I प्रथम दृष्टया पहनावे से यह प्रतीत होता है कि मृतका हरियाणा, पंजाब या अन्य किसी बाहरी क्षेत्र से बहकर आईजीएनपी नहर में आई हो सकती है।
अज्ञात मृतका का शव वर्तमान में उप जिला अस्पताल बज्जू के मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है। अज्ञात मृतका के कपड़ों व हुलिए के आधार पर उसके परिजनों/वारिसान की तलाश हेतु यह विज्ञप्ति प्रसारित की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो या मृतका की पहचान होती हो, तो कृपया तत्काल थाना बज्जू अथवा पुलिस कंट्रोल रूम बीकानेर को सूचित करने का कष्ट करें।
जाँच अधिकारी
प्रेम सिंह उनि पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर मों-9001181811
जगदीश प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर
मों-9772254254




