
बीकानेर: दो महीने से अंडरब्रिज का काम बंद, लोग हो रहे परेशान





बीकानेर। देशनोक कस्बे में फाटक संख्या सी-7 के पास अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार फरवरी में अंडर ब्रिज का काम शुरू हुआ था। तब आमजन ने कहा था कि अब लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन जब इस बंद कार्य को देखा लोग निराश हुए। रेल सेवा समिति के अनुसार अंडर ब्रिज का कार्य लगभग दो महीने से भी अधिक समय से बंद पड़ा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सी-7 फाटक नियमित रूप से बंद रहता है। इस कारण अंडरब्रिज निर्माण कार्य आवश्यक है। शीघ्र ही ब्रिज के दोनों और सड़क का निर्माण करवा कर शीघ्र चालू कराएं ताकि आम जनता को इसका फायदा मिले।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 99400 रेट , 22 कैरट 104300 चांदी 127800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 99400 रेट , 22 कैरट 104300 चांदी 127800 |