
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, टाईगर फोर्स की टीम ने बचाई कार में सवार चार व्यक्तियों की जान







खुलासा न्यूज, बीकानेर। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना शनिवार शाम को लूणकरणसर क्षेत्र में हुई। जहां पर आरडी 286 के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि शाम को करीब 6 बजे के आसपास कार पटड़े के किनारे पर चल रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। जिसमें चार लोग सवार थे। महिपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स के मंगेश विश्रोई, मुकेश विश्रोई सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार चार लोगों को सकुशल बाहर निकला गया। घटना के कुछ ही समय बाद जेसीबी की सहायता से कार को भी बाहर निकाल लिया गया है।


