उमा सुथार बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव - Khulasa Online उमा सुथार बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव - Khulasa Online

उमा सुथार बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने उमा सुथार को प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। सुथार की यह नियुक्ति महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव के निर्देशानुसार की गई है। सुथार कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश प्रभारी हैं तथा यूथ एवं महिला कांग्रेस तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों से नियमित रूप से जुड़ी रही हैं। क म्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के सर्वधर्म सामूहिक विवाह, पॉलीथीन बहिष्कार सहित कोरोना काल में विभिन्न सेवा कार्यों में उमा सुथार की प्रभावी भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू सहित सहित कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। सुथार ने कहा कि वह महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज के नेतृत्व में कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26