भारत माला से सरिया चोरी करते पकड़े गए दो युवक, चार दिन के रिमांड पर

भारत माला से सरिया चोरी करते पकड़े गए दो युवक, चार दिन के रिमांड पर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। भारत माला सड़क से सरिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाजन पुलिस ने की है। थानाधिकारी अनिल कुमार के अनुसार तीन दिन पूर्व दोनों आरोपियों को भारत माला से सरिये चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई है। जिनको सरिया चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कांकड़वाला के देवीलाल और विनोद है। दोनों भाईयों से पुलिस ने चोरी किया हुआ सरिया भी बरामद किया। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |