
दो रेलगाडिय़ां आंशिक रद्द, एक का मार्ग परिवर्तित





खुलासा न्यूज बीकानेर। मध्य रेलवे द्वारा पुणे मंडल के मिराज -पुणे रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण के संबंध में शिरवाड़े -कराड- शेनोली स्टेशनों पर प्री नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20475, बीकानेर – मिराज रेलसेवा जो दिनांक 07.10.2024 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह सतारा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा सतारा – मिराज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20476, मिराज- बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 08.10.2024 को मिराज के स्थान पर सतारा से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा मिराज – सतारा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 16508, बेंगलुरु सिटी – जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 07.10.2024 को बेंगलुरु सिटी से रवाना हुई ये रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मिराज – कुर्दूवाडी- ढोंढा डीह- लोनावाला होकर संचालित होगी।

