झील में नहाने उतरे दो जनों की डूबने से मौत, दोनों की लाश 18 घंटे बाद बरामद

झील में नहाने उतरे दो जनों की डूबने से मौत, दोनों की लाश 18 घंटे बाद बरामद

खुलासा न्यूज बीकानेर। जिले की छतरगढ़ तहसील मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर झील 507 हेड में डूबे दो युवकों के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। दोनों युवक बुधवार शाम को झील पर अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे। इस दौरान डूब गए थे। जिसके बाद करीब 18 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान सीओ, एसडीएम समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।जानकारी अनुसार, मृतक दिनेश गहलोत और दीपक पंचारिया अपने चार दोस्तों शुभम सैनी, महेंद्र, हर्षित और गजेंद्र सिंह के साथ झील किनारे एंजॉय करने पहुंचे थे। कुछ देर एंजॉय करने के बाद दिनेश और दीपक नहाने के लिए झील में उतरे थे। बाकी दोस्त बाहर बैठे रहे। दिनेश और दीपक जहां उतरे वहां पानी गहरा था। पानी में जाने के बाद कुछ ही देर में दोनों नजर आने बंद हो गए। करीब 15 से 20 मिनट बाद दोस्तों ने उन्हे तलाशना शुरू किया। जिसके बाद छतरगढ़ पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी। जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू शुरू करवाया गया था।
।अधिकारियों ने बताया कि छह दोस्तों में से 4 बीकानेर से थे। जिसमें मृतक दिनेश के अलावा महेंद्र, हर्षित और शुभम शामिल थे। वहीं, मृतक दीपक और गजेंद्र सिंह छतरगढ़ के ही रहने वाले हैं। बीकानेर से चारों दोस्त अपनी गाड़ी से छतरगढ़ पहुंचे थे। वहां से दीपक और गजेंद्र को लेकर झील किनारे पहुंच गए थे। झील किनारे नाश्ते की प्लेट और अन्य सामान भी मिला।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |