Gold Silver

चुल्हें की आग व सिलेडर फटने से दो जनों की मौत

बीकानेर। सिलेंडर फटने और चूल्हे में आग की लपटों से कपड़ों में आग लगने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। नोखा पुलिस थाने और जसरासर थाने में यह मौत हुई है। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही दासनु में सिलेंडर फट गया। जिससे 32 वर्षीय विक्रम सिंह की मौत हो गयी। इस सम्बंध में राजुसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके काका के झोपड़े में आग लग गयी। जिसके चलते झोपड़ें में रखा सिलेंडर फाट गया और झोपड़ें में सो रहे उसके काका के बेटे की मौत हो गयी और सामान जल गया। वहीं जसरासर थाने में मृतका के बेटे श्रीराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका मां 80 वर्षीय बाली देवी घर में चूल्हे पर कुछ बना रही थी। इसी दौरान आग की लपटे उसके कपड़ों में लग गयी। जिसके चलते शरीर बुरी तरीके से झुलस गया। जिसके बाद पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26