युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपी सात दिन रिमांड पर

युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपी सात दिन रिमांड पर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। शेरूणा थाना क्षेत्र के देराजसर गांव की ढ़ाणी में सो रहे महेन्द्र जाट की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को सात दिन की रिमांड पर लिया है। बता दें दिनों देराजसर की रोही में डूंगरराम की ढ़ाणी में सो रहे उसके बेटे महेन्द्र जाट की कुछ युवकों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद दो दिनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन चलता रहा। इस मामले में पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को लिया। पुलिस ने कल 26 दिसम्बर को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सलमान खान और महेन्द्र नाथ को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहींं इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर दबिश दी और सीकर से दोनों को दस्तयाब किया। पुछताछ के बाद आज नापासर के तेजरासर के रहने वाले अशोक जाखड़ पुत्र शिवरतन जाखड़ और राजलदेसर नुवा के रहने वाले देवेन्द्र उर्फ बंटी पुत्र मोतीसिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है। जिनसे हत्या को लेकर पूछताछ जारी हैं।

Join Whatsapp 26