बीकानेर में इस जगह से दो हिस्ट्रीशीटर और रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार

बीकानेर में इस जगह से दो हिस्ट्रीशीटर और रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार

बीकानेर में इस जगह से दो हिस्ट्रीशीटर और रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार

बीकानेर। पुलिस ने शुक्रवार को व्यास कॉलोनी थानाक्षेत्र से दो बड़े हिस्ट्रीशीटरों और देशनोक से एक एचएस को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। हथियार के साथ पकड़ा गया पलाना निवासी रतनसिंह रोहित गोदारा का गुर्गा है। एडीशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि डीएसटी व जेएनवीसी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राज्यस्तरीय और देशनोक थाने के हिस्ट्रीशीटर हरि कड़वासरा उर्फ हरिया निवासी पलाना को व्यास कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा के भिवानी थाने में 2019 में दर्ज हुए शराब के मामले में फरार चल रहा था, जिसे हरियाणा पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

आरोपी के खिलाफ मर्डर, लूट, डकैती,आर्म्स एक्ट समेत 30 मुकदमे सरदारशहर, लोहावट, बीदासर, हरियाणा (भिवानी) सहित जिले के अलग अलग थाने में दर्ज है। इसी प्रकार नापासर थाने के एचएस विजय गोदारा को पुलिस ने व्यास कॉलोनी से देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गोदारा के खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। तीसरी कार्यवाही पुलिस ने देशनोक में की। यहां से पलाना निवासी रतनसिंह को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

Join Whatsapp 26