
डीजे बजाने की बात को लेकर दो गुट उलझे, चाकूबाजी में युवक घायल





खुलासा न्यूज, बीकानेर। कोड़मदेसर में आज विवाद हो गया। जहां पर देर शाम को फाग उत्सव चल रहा था। इसी दौरान दो गुट डीजे बजाने की बात को लेकर उलझ गए और देखते ही देखते चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक घायल हुआ। जिसके शरीर पर चाकू लगने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के सहयोग से तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |