पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत - Khulasa Online पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत - Khulasa Online

पानी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

जयपुर। जयपुर में मंगलवार सुबह दो बच्चों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों दोस्तों की लाश घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट के गड्ढे में मिली। जो खेलते हुए गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। दोनों बच्चे सोमवार दोपहर 3 बजे से लापता थे। कानोता थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। घटना अमर विहार कॉलोनी की है। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को ढूंढ रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव पानी में तैरता देख मौके पर कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान आशु (12) और चंदन (12) के रूप में हुई हैं। दोनों बच्चे इसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। हमेसा साथ ही रहते थे। सोमवार से ही पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। मंगलवार सुबह कंट्रोल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों शवों को लेकर बस्सी सीएचसी पहुंची। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

आशु बड़ी बहन को छोड़ गया रोते हुए
आशु के पिता प्रेमसिंह ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले अपनी बड़ी बहन गौरी (14) को रोता हुआ छोड़ गया। दोनों भाई बहनों में बड़ा प्यार था। एक साथ खेलते कूदते थे। बच्ची गौरी को जब से यह पता चला तब से उसका रो-रो कर बुरा हाल हैं।

उन्होंने बताया चंदन और आशु अच्छे दोस्त थे। कॉलोनी में ही एक प्लॉट में किसी का काम चल रहा था। उस ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाया था। जिस में पानी भरा हुआ था। ये बच्चे खेलते हुए उस के पास पहुंचे होंगे। इसके बाद यह हादसा हुआ। दोनों बच्चों के मकान आमने-सामने थे। दोनों के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। परिजनों ने बताया कि खाली पड़ा प्लॉट घर से करीब 500 मीटर दूर है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26