![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/03/1-7.jpg)
दो भाईयों ट्रेन के आगे कूद कर दी जान,दोनों भाई एक ही लड़की से करते थे प्यार
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बूंदी। बूंदी जिले के केशवरायपाटन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार देर रात दो भाइयों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों चेचेरे भाई थे। सोमवार अलसुबह इनके क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के हाथ पर आशा नाम लिखा हुआ मिला है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। इस बात की भी शंका है कि दोनों का एक ही लड़की से अफेयर था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
घटना गुड़ला के पास दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन की है। रेलवे ट्रैक पर जहां दोनों के शव मिले। वहीं बगल में ही उनकी बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि दोनों युवक महेंद्र और देवराज बाइक से ट्रैक पर आए। फिर दोनों ने एकसाथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कटने के बाद दोनों के शव बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गए। एक युवक का सिर ही धड़ से अलग हो गया। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-ताऊ के लड़के थे। एक बूंदी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जबकि दूसरा उसी के साथ रहता था और आजीविका के लिए काम करता था।
किसी युवती के प्रेम में थे दोनों युवक
दोनों मृतक दबलाना थाना क्षेत्र के गांव केशवपुरा के रहने वाले थे। जिस तरह से दोनों के हाथ में आशा लिखा हुआ मिला है। उससे इस बात की शंका है कि दोनों का एक ही युवती से अफेयर था। किसी बाद में विवाद या कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने एक साथ जान दे दी। फिलहाल, मृतकों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों से उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
मोबाइल किया जब्त, पड़ोसियों से भी पूछताछ
पुलिस ने दोनों मृतकों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। मोबाइल से सुसाइड के कारण के बारे में पता लग सकता है। वहीं, जहां दोनों भाई रहते थे वहां पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि कुछ पता लग सके।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)