शहर के दो भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के साथ दुव्र्यवहार के मामले में - Khulasa Online शहर के दो भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के साथ दुव्र्यवहार के मामले में - Khulasa Online

शहर के दो भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के साथ दुव्र्यवहार के मामले में

बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस ने आज एक कार्यवाही करते हुए कुछ दिन पहले विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से दुव्र्यवहार के मामले में दो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किया है। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी व महामंत्री दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में पांच लोग नामजद थे। जिसमें भाजपा नेता माधोराम चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा व भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास थे। इनमें अखिलेश प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश व वेद व्यास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लग गया। वहीं, माधोराम चौधरी व मोहन सुराणा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में याचिका लगी हुई जिसकी सुनवाई एक-दो दिन में होनी है। एफआईआर में अन्य लोगों में भाजपा नेता श्याम चौधरी व दीपक यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दरअसल, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के साथ दुव्र्यवहार के मामले को लेकर विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेट दे रखा था कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा पैन डाउन हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26