
कच्चे रास्ते पर दो बाइक में हुई टक्कर, दो घायल




कच्चे रास्ते पर दो बाइक में हुई टक्कर, दो घायल
महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन समीपवर्ती जैतपुर के चक नोहड़ा के कच्चे रास्ते पर दो बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। एक घायल को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी के अनुसार चक नोहड़ा निवासी धीरज कुमार बाइक पर खेत से अपने गांव लौट रहा था। वहीं मोखमपुरा निवासी कमलेश गोदारा बाइक पर सवार होकर जैतपुर की ओर जा रहा था। चक नोहड़ा के कच्चे रास्ते पर दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की सुध ली व महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल युवक को बीकानेर पीबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस थाने से एएसआई ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे।




