Gold Silver

22 लाख रुपए की केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान बरामद किया केबल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। छत्तरगढ़ स्थित अशोका बिल्ड कॉम कंपनी के सौर ऊर्जा प्लांट से लगभग 22 लाख रुपए केबल (तार) चोरी प्रकरण में छत्तरगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया है। इस रिमाण्ड के दौरान पुलिस ने चोरों से चोरी की गई 127 केबल (तार) व 45 किलो जलाये हुए केबल तार का कॉपर तार बरामद किया है। फिलहाल आरोपी रिमाण्ड पर है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी 573 आरडी निवासी भादरराम पुत्र रामानंद व 5 सीएचडी काडवाला निवासी राजेश पुत्र जगदीश बावरी है। पुलिस के अनुसार छत्तरगढ़ स्थित अशोका बिल्ड कॉम कंपनी के सौर ऊर्जा प्लांट 150 मोगावाट में 22, 24 फरवरी 2023 व 04 मार्च 2023 की रात को अज्ञात चोर लगभग 22 लाख रुपए केबल (तार) चोरी कर ले गये थे। जिसका मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज व मुखबीर सूचना से आरोपी भादर राम व राजेश को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से 127 केबल व 45 किलो जलाये हुए केबल तार का कॉपर बरामद किया। फिलहाल आरोपी 13 मार्च तक रिमाण्ड पर है। जिनसे पूछताछ जारी है।

Join Whatsapp 26