मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मकता से बचें, कर्क राशि के लोगों के काम में नई शुरुआत हो सकती है - Khulasa Online मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मकता से बचें, कर्क राशि के लोगों के काम में नई शुरुआत हो सकती है - Khulasa Online

मंगलवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोग नकारात्मकता से बचें, कर्क राशि के लोगों के काम में नई शुरुआत हो सकती है

 

मेष : काम में बदलाव न होने से चिंता हो सकती है और काम में मन नहीं लगेगा। खर्च सोच-समझकर करें, क्योंकि पैसों की कमी हो सकती है।

वृषभ : काम न करना और विचारों में खोए रहना सही नहीं है। नकारात्मकता हो सकती है। जिन इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर हैं, उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। जैसे आपका विश्वास बढ़ेगा, वैसे ही तनाव दूर होने लगेगा।

मिथुन : कठिन परिस्थिति में भी खुद को सकारात्मक बनाए रखें। अचानक किसी बात में बदलाव नजर आ सकता है। किसी व्यक्ति से अचानक बात करने की कोशिश की जाएगी। इस व्यक्ति को ठीक से जानना आपके लिए जरूरी होगा। परिवार संबंधी नाराजगी दूर हो सकती है।

कर्क : जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। आपकी सोच बदल सकती है। घर की सजावट में किया हुआ बदलाव मन को प्रसन्नता दे सकता है। जितना हो सके, उतना खुली हवा में समय बिताने की कोशिश करें। जिन लक्ष्यों को अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास में सतर्कता रखें।

सिंह : पैसों से संबंधित लेनदेन सफल होंगे। किसी व्यक्ति के पास अटका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। इस वजह से आर्थिक समस्या दूर होगी। लोगों को उधार देने से बचें। किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले उनकी नियत को परखना होगा।

कन्या : अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखते हुए लोगों के साथ बात करें। किसी व्यक्ति की नाराजगी दूर करने के लिए प्रयत्न करें, लेकिन यदि व्यक्ति की बात करने की इच्छा नहीं है तो उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। नए लोगों के साथ हुआ परिचय आपको प्रसन्नता दे सकता है।

तुला : काम से संबंधित बातों में प्रगति हो सकती है। आपका विश्वास और हौसला अहंकार में न बदले, इस बात का ध्यान रखें। अभी अधिकतर काम सफल होंगे, इसलिए वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें।

वृश्चिक : संयम रखें। बार-बार बेचैनी और चंचलता बढ़ती नजर आ रही है, इस कारण गलत निर्णय न हो, इस बात का ध्यान रखें। यदि आप किसी काम के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ी सकारात्मक खबर जल्दी ही प्राप्त होगी।

धनु : परिवार के लोगों की चिंता छोडक़र अभी खुद के बारे में सोचना होगा। जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, उनकी वजह से समस्या हो सकती है। हर एक समस्या सुलझाने की क्षमता आप में है, खुद पर भरोसा रखें।

मकर : अपने विचार और भावनाओं में संतुलन रखें। जरूरी निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों के साथ बार-बार विवाद हो सकते हैं। अपने पक्ष को अन्य लोगों के सामने रखते समय उनकी व्यक्तिगत बातों पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें। जिस प्रकार से आपकी प्रगति होगी, उसी प्रकार से पूरे परिवार को भी फायदा मिल सकता है।

कुंभ : काम की गति बढ़ाने की आवश्यकता है। विचारों में आ रहे बदलाव की वजह से आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। इस कारण काम समय पर पूरा करना आपके लिए कठिन महसूस होगा। परिवार के किसी भी व्यक्ति की जरूरत को नजरअंदाज न करें।

मीन : भावनात्मक रूप से दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। समस्या पूरी तरह से सुलझी नहीं हैं, इस बात का ध्यान रखें और सतर्क रह कर काम करते रहें। तनाव दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस व्यक्ति के साथ काम के अलावा अन्य बातों की चर्चा करने से बचें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26