
मंगलवार का राशिफल: सिंह राशि के लोगों का बढ़ सकता है तनाव; कुंभ राशि के लोगों को मिल सकते हैं कई विकल्प,






मिथुन : परिवार के जिन लोगों के साथ दिक्कत हो रही है, उनके साथ संबंध सुधारने की जरूरत है। पैसों से संबंधित लेन-देन के कारण विवाद हो सकता है। अभी के समय में किसी भी व्यक्ति के साथ आर्थिक व्यवहार करने से बचें।
कर्क : जिन बातों की वजह से तकलीफ हो रही है, उन्हें ठीक से समझने की कोशिश करें। भावनाओं को जितना जरूरी है, उतना ही महत्व दें। अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन के लिए गंभीरता बनाए रखें।
सिंह : काम संबंधी तनाव रहेगा, लेकिन मेहनत फल प्राप्त हो सकता है। परिवार के जो लोग आपके खिलाफ हैं, वे आपके पक्ष को समझने की कोशिश कर सकते हैं। अभी भावनात्मक उलझनों से दूर रहना होगा। किसी भी विवाद को समय पर सुलझाने की कोशिश करें।
कन्या :एक जैसे विचारों में अटके रहने से किसी भी मार्ग का चुनाव करना आपके लिए कठिन होगा। व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को ठीक से समझने की कोशिश करें। गलत लोगों को दिए महत्व की वजह से नाराजगी हो सकती है।
तुला : काम संबंधी बातों में कुछ हद तक प्रगति प्राप्त होगी, फिर भी पुरानी गलतियों का असर नजर आने से खुद के लिए विश्वास कम होने लगेगा। जिन लोगों की आपके ऊपर नाराजगी है, उसे दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। आपका अन्य लोगों के साथ का संबंध सुधरता सकता है।
वृश्चिक : अपने विचारों की वजह से आप खुद को नकारात्मक बना सकते हैं। जो डर महसूस होता है, उससे संबंधित चर्चा किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ करें। तभी अपनी समस्याओं का हल ढूंढ पाना संभव होगा। मानसिक कमजोरी बढ़ेगी, उसी प्रकार से कार्य क्षमता घटती हुई नजर आएगी।
धनु: आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार न होने से नाराजगी हो सकती है। पुरानी बातें भूलकर नए बातें सीखने के लिए तैयार रहें। किसी भी बात का चुनाव ठीक से करें। अपने निर्णय के परिणाम को जाने बिना आगे बढऩे की गलती न करें।
मकर : नई शुरुआत करने के लिए पुरानी गलतियां मानकर उन्हें सुधारने की कोशिश करें। जितना अधिक अहंकार रहेगा, रिश्तों में उतनी कठिनाइयां रहेंगी। अभी के समय में हर एक व्यक्ति का साथ प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा। मानसिक रूप से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
कुंभ : एक से अधिक विकल्प होने से निर्णय तुरंत लेना आपके लिए कठिन होगा। भावनात्मक रूप से जिन बातों से आप जुड़े हैं, केवल उन पर ध्यान देकर निर्णय लेने की कोशिश करें। तभी प्रसन्नता के साथ काम संबंधी बनी रहेगी।
मीन : मित्रों के साथ चर्चा करके अपने सवालों का जवाब प्राप्त करने की कोशिश करें। कोई व्यक्ति अपने विचारों के अनुसार आपका मार्गदर्शन कर सकता है और ये मार्गदर्शन आपके लिए सही होगा या नहीं, ये आपको तय करना होगा।


