ट्रम्प ने इंडिया को डेड इकोनॉमी बताया, कहा-भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या

ट्रम्प ने इंडिया को डेड इकोनॉमी बताया, कहा-भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या

खुलासा न्यूज नेटवर्क। भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या। इसके जवाब में रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रपति घबरा गए हैं। एक दिन पहले ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। अभी अमेरिका की तरफ से भारतीय सामानों पर औसतन करीब 10% टैरिफ लगता है। इसके बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान के दाम बहुत बढ़ जाएंगे।

डेड इकोनॉमी क्या होती है?

डेड इकोनॉमी उस स्थिति को कहते हैं जब किसी देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाए या बिल्कुल सुस्त पड़ जाए। इसमें व्यापार, उत्पादन, नौकरियां और लोगों की कमाई लगभग रुक सी जाती है। विकास रुक जाता है और लोग आर्थिक तंगी में फंस जाते हैं। डेड इकोनॉमी कोई आधिकारिक आर्थिक टर्म नहीं है। ये एक बोलचाल का शब्द है, इसलिए इसे मापने का कोई सटीक पैमाना भी नहीं है। हालांकि इसे समझने के लिए कुछ आर्थिक संकेतकों का इस्तेमाल किया जा सकता है- जैसे जीडीपी, महंगाई, बेरोजगारी दर और व्यापार घाटा।

रूस ने कहा- अमेरिका के राष्ट्रपति घबराए

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने ट्रम्प को जवाब देते हुए टेलीग्राम पर लिखा- ट्रम्प को ‘डेड हैंड’ की खतरनाक ताकत याद रखनी चाहिए, भले ही यह अब मौजूद नहीं है। अगर रूस के पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्दों से अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्रपति इतना घबरा जाते हैं, तो रूस का रास्ता बिल्कुल सही है। हम अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। डेड हैंड रूस का एक पुराना न्यूक्लियर हथियार कंट्रोल सिस्टम है, जो देश की लीडरशिप खत्म होने पर भी जवाबी हमला कर सकता था। वहीं अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट ने कहा भारत के साथ करीबी संबंध हैं, लेकिन ट्रेड डील पर बातचीत में भारत धीमा रहा है। इससे राष्ट्रपति और पूरी ट्रेड टीम इससे निराश हैं। इसके अलावा, भारत प्रतिबंधित रूसी तेल का बड़ा खरीदार है, जिसे वह रिफाइन किए गए उत्पादों के रूप में फिर बेचता है। इसलिए, मैं कहूंगा कि भारत एक ग्रेट ग्लोबल एक्टर नहीं रहा है।

ट्रम्प को भारत-रूस व्यापार पर आपत्ति, 25% टैरिफ लगाया

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर 30 जुलाई को ऐलान किया कि भारतीय सामानों पर अमेरिका में 25% टैरिफ लगेगा। उन्होंने कहा- रूस से व्यापार के चलते भारत पर टैरिफ के अलावा पेनल्टी भी लगेगी। हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि पेनल्टी कितनी होगी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि 25% टैरिफ और पेनल्टी दोनों 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |