
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे में शुक्रवार शाम को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा नागौर रोड पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रीबालाजी निवासी गोपाल के रूप में हुई। जिसके शव नोखा बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।


