Gold Silver

देश में तीन तलाक के मामले 80% घटे

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मुस्लिम महिला (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) एक्ट लागू होने के बाद तीन तलाक के मामलों में 80% की कमी आई है। कानून के दो साल पूरे होने पर रविवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। 1 अगस्त, 2019 को कानून लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज थे, जो कानून लागू होने के बाद 221 रह गए। वहीं, एक्ट लागू होने के बाद बिहार में 49 मामले ही दर्ज हुए।

नकवी ने कहा कि अब तीन तलाक क्रिमिनल एक्ट बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सुलझाया, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल​​​ 370 हटाया और महरम कानून को खत्म किया। 3500 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने बिना महरम के हज की यात्रा की है।

मुस्लिम महिलाओं के संघर्ष को सलाम करने का दिन
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मुस्लिम महिलाओं की भावना और संघर्ष को सलाम करने के लिए है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल हुए।

Join Whatsapp 26