सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धाजंलि सभा,पत्नी सपना को रोका थाने में,जाने क्या है मामला

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धाजंलि सभा,पत्नी सपना को रोका थाने में,जाने क्या है मामला

खुलासा न्यूज,बीकानेर। 5 दिसम्बर को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव ङ्क्षसह गोगामेड़ी की जयपुर में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में लॉरेंस के गुर्गे रोहित गोदारा ने जिम्मेवारी ली थी। जिसके बाद पुलिस टीमों ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए चडीगढ़ में दो शूटरों को गिरफ्तार किया था।
आज गोगामेड़ी की भादरा में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गयी है। जिसमें राजपूत सहित सर्व समाज के हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वहीं जयपुर से भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी सपना सोनी भी अपने पीएसओ के साथ भादरा पहुंची। जहां पर पुलिस टीम ने सपना को भादरा पुलिस थाने में रोकलिया है। भादराा पुलिस सपना को वापस लौट जाने को लेकर समझाइश कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल वापस लौट जाने के कारणों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बता दे कि सपना सोनी ने बीते दिनों कई मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह भी सुखदेव सिंह की पत्नी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |