
आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक, हिरण पर किया हमला







आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक, हिरण पर किया हमला
बीकानेर। नोखा के साधूणा गांव में आवारा कुत्तों ने हिरण पर हमला कर दिया। गांव के तीन लोगों आशाराम, रेवंत राम और अशोक सारण की सूझबूझ से हिरण की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन्य जीव प्रेमी बजरंग चिताणा मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद हिरण को सुरक्षित वन विभाग की नोखा टीम को सौंप दिया गया।
क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा वन्य जीवों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे हिरणों की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान करे, ताकि वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


