
हिरण शिकार के मामले में बज्जू में जबरदस्त आक्रोश, थाने पर किया पथराव, देखे वीडियों






हिरण शिकार के मामले में बज्जू में जबरदस्त आक्रोश, थाने पर किया पथराव, देखे वीडियों
बीकानेर। हिरण शिकार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर बीकानेर पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है और आला अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मामला बज्जू से जुड़ा है। जहां पर पंजाब से आए शिकारियों ने हिरण को कल गोली मार दी थी। जिसके बाद से बज्जू में आक्रोश है। आज सुबह से ही ग्रामीणों ने थाने को घेर रखा है साथ ही इस घटना के विरोध में बज्जू का बाजार भी बंद है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण शिकारियों की सरेआम परेड़ की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणेां ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने के साइन बोर्ड के साथ भी तोडफ़ोड़ का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने थाने में पत्थर भी फेंके। जिससे तनाव बढ़ गया है। वहीं दूसरी और पुलिस भी लगातार मामले में पैनी नजर बनाए हुए है।
बता दे कि कल पंजाब से आए कुछ शिकारियों ने हिरण को गोली मार दी थी। जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने शिकारियों का कई किलोमीटर तक पीछा किया और शिकारियों को पकड़ा था। जिनके पास से अवैध हथियार भी मिले थे।


