चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर:आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा - Khulasa Online चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर:आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा - Khulasa Online

चुनाव से पहले होंगे ग्रेड थर्ड टीचर के ट्रांसफर:आज कैबिनेट बैठक में हो सकती है चर्चा

जयपुर। राजस्थान में पिछले 7 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे ग्रेड थर्ड टीचर्स को जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी पर चर्चा की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावी साल में तबादलों से बैन हटने के बाद जुलाई तक टीचर्स के ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया- ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग को भेजी जा चुकी है। पॉलिसी पर कुछ आपत्ति आई थी, उनमें भी संशोधन कर दिया गया है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद जैसे ही तबादलों से बैन हटेगा ग्रेड थर्ड के भी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- हमने देशभर की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन कर नई पॉलिसी तैयार की है। इसमें शुरुआती फेज में शारीरिक रूप से हैंडीकैप और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद टीचर्स की समस्याओं और सहूलियत को ध्यान रखते हुए उनका ट्रांसफर किया जाएगा। पिछले साल 30 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सीएम और मंत्रियों के साथ हुई फीडबैक बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले करने पर सहमति बनी थी। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के सुझाव आने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से तबादले करने को कहा था। गहलोत ने शिक्षा मंत्री से कहा कि जब सर्वसम्मति है, तो ये ट्रांसफर होने चाहिए और पहले की तरह ही हों। वहीं, रंधावा ने शिक्षक तबादलों के लिए किसी भी तरह की नई पॉलिसी नहीं लाने का सुझाव भी दिया था। बैठक के 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हो पाया है। ऐसे में टीचर्स के साथ अब विधायक भी चुनावी साल में ट्रांसफर की मांग करने लगे हैं।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26