
27 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें सूची






खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने आज 27 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। चार दिन पहले ही सरकार ने 119 आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। आज एक बार फिर सरकार ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में नया रजिस्ट्रार लगा दिया है। चार दिन पहले ही सरकार ने इस पद पर आरएएस मूलचंद को लगाया था लेकिन आज की लिस्ट में मूलचंद की जगह आरएएस कालूराम को आरयू में रजिस्ट्रार लगाया गया हैं। वहीं आरएएस मूलचंद को अतिरिक्त निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग में लगाया गया है।
3 जिलों में बदले और 3 जिलों में लगाए अतिरिक्त जिला कलक्टर
इसके अलावा सरकार ने तीन जिलों में अतिरिक्त जिला कलक्टर भी बदल दिए हैं। ब्यावर में डॉ बजरंग सिंह को, अनूपगढ़ में धीरेन्द्र सिंह, पाली में जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, खैरथल-तिज़ारा में ओम प्रकाश सहारण, लालसोट, दौसा में भावना शर्मा प्रथम, मालपुरा, टोंक में अशोक कुमार त्यागी को अतिरिक्त जिला कलक्टर लगाया गया हैं।
इसके अलावा इनके भी हुए ट्रांसफर
आरएएस | पद |
ज्योति मीणा | उप निदेशक, सम्पदा विभाग |
सुशीला वर्मा | आयुक्त, नगर परिषद श्रीगंगानगर |
भारत भूषण गोयल | विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास अलवर |
मनीषा लेघा | जिला रसद अधिकारी, अलवर |
प्रियंका विश्नोई | उपायुक्त नगर निगम जोधपुर दक्षिण |
नरेन्द्र कुमार जैन-प्रथम | उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी, डीएमआईसी कॉरिडोर |
विश्वामित्र मीणा | उपखंड अधिकारी नावां |
अनिल कुमार सिंघल | उपखंड अधिकारी रामगंज मंडी, कोटा |
अंशुल सिंह | उपखंड अधिकारी बामनवास, गंगापुरसिटी |
मनीषा तिवाड़ी | उपखंड अधिकारी कोटा |
जयंत कुमार | उपखंड अधिकारी, अलवर |
विनित कुमार सुखाड़िया | उपखंड अधिकारी, आसपुर, डूंगरपुर |
हरि सिंह शेखावत | उपखंड अधिकारी सरदारशहर, चुरू |
अरूण कुमार जैन | उपखंड अधिकारी, किशनगंज बारां |
विनीता स्वामी | उपखंड अधिकारी, माधोराजपुरा, जयपुर ग्रामीण |
बिजेन्द्र सिंह | उपखंड अधिकारी, पदमपुर, श्रीगंगानगर |
सुशीला मीणा | उपखंड अधइकारी, नदबई, भरतपुर |
अमिता मान | उपखंड अधिकारी, मूंडवा नागौर |
गोपालराम बंजारा | उपखंड अधिकारी, भीण्डर, उदयपुर |

