आज कल में आ सकती है आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची - Khulasa Online आज कल में आ सकती है आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची - Khulasa Online

आज कल में आ सकती है आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची

जयपुर। कोरोना संकट के बीच बीच गहलोत सरकार नौकरशाही में बड़ा उठा-पटक कर रही है। कार्मिक विभाग की ओर से रविवार रात 52 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करने के बाद अब जल्द ही आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी होने के संकेत दिए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा आईपीएस और 50 से ज्यादा आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची बनकर तैयार है, जिसे जल्द ही कार्मिक विभाग की ओर से जारी किया सकता है। पिछले एक पखवाड़े में ये दूसरा मौका है जब आईएएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।
तबादला सूची को मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार
विश्वस्त सूत्रों की माने तो आईपीएस-आईएएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची एक साथ ही जारी होनी थी लेकिन सरकार की ओर से पहले आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी नहीं मिलने के चलते आईपीएस और आरएएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी नहीं हो पाई। चर्चा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से तबादला सूची को मंजूरी मिलने के बाद आज या कल आईपीएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी कर दी जाएगी।
मंत्री-विधायकों की सिफारिशों पर तबादले
सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार ने अपने मंत्रियों-विधायकों की सिफारिशों पर जिला कलेक्टर और विभागों में अधिकारियों की पोस्टिंग की है। कई विधायक जिला कलेक्टरों के कामकाज से खुश नहीं थे, जिस पर विधायकों ने जिला कलेक्टर बदलने और अपने मन माफिक जिला कलेक्टर लगाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार की थी। यही वजह है कि रविवार रात जारी तबादला सूची में एक दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।नौकरशाही में बड़े फेरबदल को लेकर सरकार में पिछले 1 सप्ताह से मंथन चल रहा था।
31 दिसंबर को जारी हुई थी आईपीएस-आईएएस की बड़ी तबादला सूची
इससे पहले 31 दिसंबर 2021 को राज्य सरकार की ओर से नौकरशाही में बड़ी फेरबदल किया गया था। 31 दिसंबर को सरकार ने 46 आईएएस और 37 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26