
घर के पीछे बने झौपड़े में आग लगने से एक बकरी दो मैमनों की दर्दनाक मौत






घर के पीछे बने झौपड़े में आग लगने से एक बकरी दो मैमनों की दर्दनाक मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में स्थित एक घर के पीछे बने झौपड़े में आग लग गई। झौपड़े में रहने वाली एक बकरी और दो मैमनों की झुलसने से मौत हो गई। आग में काफी सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड संख्या 6 में एक घर के पीछे बने झोंपड़े में गुरुवार को अचानक आग लग गई। घर के पीछे से पहले धुआं दिखाई दिया और बाद में आग की लपटे नजर आई। घर वालों को पता चलने पर लोग दौडक़र पहुंचे। आग को काबू में लेने का प्रयास किया गया।आग लगने से एक बकरी दो मैमनों के साथ जिंदा जलकर राख हो गई। वार्ड 6 में अकरम तैली के घर के पीछे उसके बाड़े में बने झोंपड़े में उसकी बकरियां रहती थी। यहां गुरूवार दोपहर आग लग गई। नगरपालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग काबू में होती उससे पहले झोंपड़ा सहित एक बकरी व उसके दो नन्हें मैमने आग में जलकर काल का ग्रास बन गए। मकान मालिक व मोहल्लेवासियों ने एक अज्ञात पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप भी लगा रहे हैं। इस संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


