[t4b-ticker]

व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष ने लॉकडाउन को बताया व्यापारियों के लिये अकाल

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित ने कहा कि इस समय देश विकट समय से गुजर रहा है। जिसके चलते हर वर्ग प्रभावित है। ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकार जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रही है। जो आवश्यक भी है। किन्तु दोनों ही सरकारें व्यापारी वर्ग की ओर भी अपनी राहत भरी नजरें रखे। पुरोहित ने पीएम व सीएम का ध्यान कुछ बिन्दुओं की ओर आकर्षित करते हुए लॉकडाउन को व्यापारियों के लिये अकाल सा समय बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग भी देश पर आएं इस संकट से निपटने के लिये तैयार है और मदद भी कर रहा है। किन्तु छोटे,मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बंद होने से वे भी जूझ रहे है। जिन व्यापारियों ने बैंक से ऋण ले रखे है,उनके ब्याज चालू है। टैक्स,जीएसटी,पीएफ,ईएसआईसी व संपति कर में व्यापारियों को कोई राहत नहीं है। ऐसे में एक तो बंद और दूसरी ओर इन करों से व्यापारियों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। पुरोहित ने कहा यदि सरकार लॉकडाउन आगे बढ़ाती है तो वे सरकार के सहयोग के लिये तैयार है। लेकिन सरकार व्यापारियों को भी राहत प्रदान करें ताकि उनकी आर्थिक स्थिति बदतर न हो। इसके लिये पुरोहित ने कुछ सुझाव भी सरकार को प्रेषित किये है। जिसमें

-सभी कमर्शियल बिजली बिल अगले 3 महीने के लिए आधे कर दिये जाएं।
– अगले 12 महीने तक जीएसटी का 50 प्रतिशत कंपनी अपने पास ही रखे।
-अगले 6 महीने तक ब्याज न देने की छूट दी जाये।
– सभी बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय निगम को दी जाने वाली मासिक किश्त अगले 6 महीने के लिए स्थगित की जाये, विलम्ब पर किसी प्रकार का चार्ज न लगाया जाये।
-अगले 6 महीने तक कर्मचारियों का भविष्य निधि कम्पनी नहीं, सरकार वहन करे।
– अगले 6 महीने तक कर्मचारियों का कर्मचारी राज्य बीमा निगम का हिस्सा कम्पनी नहीं, सरकार वहन करे।
-वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सभी व्यापारिक संपत्तियों पर संपत्ति कर आधा कर दिया जाये।

Join Whatsapp