
व्यापार उद्योग मंडल को आज मिलेगा अध्यक्ष, ये दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में




व्यापार उद्योग मंडल को आज मिलेगा अध्यक्ष, ये दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव मंगलवार को आयोजित होंगे। जानकारी के अनुसार पहले दो व्यापर मंडल हुआ करती थी। लेकिन अब दोनों का ही विलय होने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। इस बार दो प्रत्याशी जुगल राठी और मनमोहन कल्याणी चुनाव मैदान में है। इससे पहले अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरा था। लेकिन बाद में प्रत्याशियों के समर्थन में पर्चा उठा लिया था। ऐसे में अब चुनावी मैदान में दो ही प्रत्याशी रह गए है। जुगल राठी इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके है। वहीं मनमोहन कल्याणी भी दूसरी बार चुनावी मैदान में है। चुनाव जीतने को लेकर दोनों ही प्रत्याशियों की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। चुनाव प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो चुकी है, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मतदान करने के लिए मतदाताओं को आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। इसके बाद ही वह अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।




