
बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 6-7 लोग हुए गंभीर घायल






निंबाहेड़ा। सदर थाना अंतर्गत पिलखेड़ी से शादी कर वापस लोट रहे बारातियों के साथ दुर्घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से वो लोग घर वापस जा रहे थे वो निंबाहेड़ा गांव के पास पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। करीब रात को 8:30 बजे शादी से वापस लौट रहे। बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली वापस से मध्य प्रदेश जावद तहसील के पास तुम्बा जा रही थी। इसी बीच फाचर अहिरन के यहां पर हादसा हो गया वह 2 महिलाओं की मृत्यु हुई। निवासी तुंम्बा मध्य प्रदेश रानी बाई पति भेरू लाल, दूसरी निवासी मध्य प्रदेश के नानपरिया गांव महिला हशी बाई पति हर देव की मौत हो गईं है। वहीं तीन महिला समेत 6-7 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बराती तुंबा ढाणी जावद के निवासी हैं। हादसे की सूचना पर निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में जानकारी लेने पहुंचे उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार गोपाल बंजारा, सदर थाना सीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़, डॉ. रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।


