
ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, दादा-पौते की मौत





बीकानेर। सडक़ दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। खाजूवाला पुलिस थाने एएसआई गोंविद सिंह के अनुसार खाजूवाला के रावला तिराहे पर बाइक और ट्रेक्टर के बीच भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक पर सवार दादा और पोता गिर गए। गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बच्चे की मौत हो गयी। वहीं दादा को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर किया गया है। जहां दादे की भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच मेेंं जुटी है। गोविंद सिंह के अनुसार मृतक खाजूवाला वार्ड नंबर 23 निवासी हरदेव सिंह पुत्र बहादुर सिंह व पांच वर्षीय साहिब पुत्र रविन्द्र सिंह मैरासी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |