शगुन में लिया महज श्रीफल,समाज में पेश की मिशाल - Khulasa Online शगुन में लिया महज श्रीफल,समाज में पेश की मिशाल - Khulasa Online

शगुन में लिया महज श्रीफल,समाज में पेश की मिशाल

खुलासा न्यूज,नोखा। सामाजिक कुरूतियो को दूर करने के लिये हमें हर कार्य अपने से शुरू करना पड़ता है। समाज मे जहां बेटी और बहु में भेदभाव दूर नहीं किया जाएगा तब तक बहु को बहु ही माना जायेगा इसलिये बहु को बेटी के रूप में उसे स्वीकार करना चाहिए और उसके लिये बहु को बिना दहेज के रूप में घर लाना चाहिए। ये विचार भारतीय जीवन बीमा निगम की नोखा शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल ज्याणी ने व्यक्त किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के शिव लाल ज्याणी के दो पुत्रों का विवाह बिना दहेज के किया गया जिस पर निगम की नोखा शाखा में शिवलाल ज्याणी का अभिनन्दन किया गया। गौरतलब है कि ज्याणी के पुत्र कुलदीप ज्याणी और अंकित ज्याणी का विवाह नोखा के बंधाला निवासी रामस्वरूप गोदारा की पुत्रियां कविता और मनीषा के साथ सम्पन्न हुआ था। शादी में शगुन के तौर पर श्रीफल लिया गया था। भारतीय जीवन बीमा निगम में शिवलाल ज्याणी सहायक प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर कार्यरत है और नागौर के अलाय निवासी है। इस मौके पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश चौधरी,सहायक शाखा प्रबंधक महेंद्र रामावत,मिश्रीलाल प्रजापत,लक्ष्मी नारायण,रामनिवास तर्ड,मानसिंह मेड़तिया,गोरधन खिलेरी,रवि चंदेल,अशोक आर्य,विकास अधिकारी बसंत कुमार,नत्थूसिंह मीणा, भगीरथ मेहरड़ा,अर्जुनराम चौधरी,सीएलआईए श्रीराम तिवाड़ी, सुरेश छिम्पा, जगदीश प्रसाद बिश्नोई सहित कई लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26