सभी मंत्रियों के इस्तीफे:कल 2 बजे होगा नए मंत्रियों के नामों की घोषणा, 4 बजे होगा शपथ ग्रहण - Khulasa Online  सभी मंत्रियों के इस्तीफे:कल 2 बजे होगा नए मंत्रियों के नामों की घोषणा, 4 बजे होगा शपथ ग्रहण - Khulasa Online

 सभी मंत्रियों के इस्तीफे:कल 2 बजे होगा नए मंत्रियों के नामों की घोषणा, 4 बजे होगा शपथ ग्रहण

कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। अब रविवार को नए सिरे से मंत्री बनाए जाएंगे। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे पीसीसी कार्यालय में मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी।

कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल को मंजूरी देते हुए फॉर्मूला तय कर दिया है। फेरबदल में 2023 के चुनावी फायदे को ध्यान में रखने का कहा गया है। इस फॉर्मूले के बाद गहलोत मंत्रिमंडल आधा बदल जाएगा। तीन मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर हो चुके हैं।

आज शाम तक कुछ और इस्तीफे होंगे। मंत्रिमंडल में 12 जगह खाली हो चुकी है। रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 10 से 12 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्री बनने के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। 12 पदों के लिए चार गुना नेता मैदान में हैं। हटने वाले मंत्रियों की जगह उन्हीं की जाति के नेताओं को मंत्री बनाने की ज्यादा संभावना है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26