Gold Silver

आज का राशिफल: मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और तुला राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं

मेष :  इस समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परंतु फिर भी आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय उत्तम है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।वृष : संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर किसी महंगी वस्तु की खरीदारी के लिए लोन लेने की योजना है, तो आपका कार्य बन सकता है। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन :  अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से आप अपने कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से भी मेलजोल रखें। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

कर्क : कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रखना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधरेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा।

सिंह : कोई भी नया निर्णय लेते समय किसी विश्वसनीय व्यक्ति की राय अवश्य ले, इससे आपको आशातीत सफलता मिल सकती हैं। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें।

कन्या : पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व संबंधी कोई सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका उचित सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है।

तुला : घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। और आज आप अपने इन्हीं गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक:  आज आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और आप सफलता भी हासिल करेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी, पर आप बखूबी उनका निर्वहन भी कर लेंगे। घर के सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग कराने से खुशी महसूस होगी।

धनु : ग्रह स्थिति अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के कामों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सफलता के लिए फालतू मौज मस्ती में समय देने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा।

मकर : अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएं। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान की कैरियर संबंधी किसी समस्या का हल भी जरूर निकलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

कुंभ : महिलाओं के लिए विशेष तौर से आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रयासरत कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना आपको सुकून देगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। आपके व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिलेगी।

मीन :  किसी भी समस्या से घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे, इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे और अवश्य ही सफलता मिलेगी। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के खुशनुमा पल व्यतीत होंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।

Join Whatsapp 26