Gold Silver

आज का राशिफल:मिथुन राशि वालों की पदोन्नति के योग हैं, मेष और कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती

मेष: आज आपका कोई खास कार्य अथवा समस्या हल होने वाले हैं। जिससे बड़े हुए तनाव से भी राहत मिलेगी। आज रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए प्रयासरत रहें। अपने भावी लक्ष्य पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने से सफलता मिलेगी।वृष : दिन सकारात्मक रहेगा तथा आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

मिथुन : आज बेहतरीन समय व्यतीत होगा। महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता द्वारा कोई खास मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगी। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर प्रदान करेंगे। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो आज उसका भी समाधान मिल सकता है।

कर्क : आपकी लगन और हिम्मत से कोई मुश्किल काम हल हो सकता है तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को भी मिलेगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। आय कभी कोई नया साधन बनेगा।

सिंह : कोई शुभ समाचार मिलने से दिनचर्या सुखद व्यतीत होगी। दोस्तों व संबंधियों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा, तथा आप स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।

कन्या : कई तरह के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, निश्चित ही आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।

तुला :आज कोई लाभदायक और खुशी भरी परिस्थिति बन रही हैं। युवाओं को भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए उनके अंदर हिम्मत आएगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम बन जाने से सुकून और राहत मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक : ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। सिर्फ उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय आप जितना परिश्रम करेंगे, उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों की भी पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर होगी।

धनु : ग्रह गोचर आपके लिए कई सुअवसर प्रदान करने वाला है। जो कि भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।तथा आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी।

मकर : अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अपनी योग्यता को पहचाने। आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी, जिससे आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।

कुंभ : दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ राजनैतिक अथवा सामाजिक लोगों के साथ मुलाकात होने से आपका आत्मविश्वास और लोकप्रियता बढ़ेगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर घर में जश्न जैसा माहौल रहेगा।

मीन : आज ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। आप अपने विवेक और समझदारी द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधी काम भी बन सकता है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, निकट भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी।

Join Whatsapp 26