Gold Silver

आज का राशिफल : सिंह राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार

मेष
आज का राशिफल 4 अक्‍टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। म‍िथुन राश‍ि के जातकों की अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इसके अलावा आप नए-नए कार्यों में भी विनियोग करेंगे। वहीं स‍िंह राश‍ि के जातकों को आज बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्‍त होने का योग है। तो आइए जानते हैं क‍ि आज का द‍िन क‍िस राश‍ि के ल‍िए कैसा रहेगा?
राशि का स्वामी मंगल षष्ठम भाव में चल रहा है। चंद्रमा सिंह राशि का पंचम भाव में आपके अंदर भोग-विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत
वृषभ
आज आपकी राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न करेगा। सांसारिक सुख भोग और नौकर-चाकरों से असहयोग से परेशानी रहेगी। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत नहीं है। सायं 5 बजे के बाद चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश करने के उपरांत कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
मिथुन
आज आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्चा बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत
अक्टूबर में शनि होंगे मार्गी तो इन राशियों को मिलेगा लाभ
कर्क
आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए- नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

सिंह
आज कन्या का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। अपनी शान-शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य-कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुच‍ि धर्म-अध्यात्म में लगेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
कन्या
आज राशि से प्रथम भाव में चंद्रमा राज्य विजयकारक है। आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत

तुला:
अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ेगा। सब लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
वास्तु के इन उपायों से आप कर सकते हैं पितरों को प्रसन्न
वृश्चिक
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। दशम भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत
धनु
राशि से दशम भाव में चंद्रमा धर्म-आध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रथम भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ कर सकता है। अत: खान पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्‍य प्रत‍िशत : 54 प्रत‍िशत
मकर
आज राशि से नवम त्रिकोण एवं भाग्य स्थान में सूर्य- वृष राहु-शुक्र योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में लंब‍ित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत
कुंभ
आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रुचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने-बजाने, संगीत और सैर-सपाटे में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 89 प्रत‍िशतत
अक्टूबर में ग्रहों के बदलाव से इन राशियों की बढेगी परेशानी
मीन
आज राशि से सप्तम चंद्रमा शत्रु च‍िंता की उत्पत्ति कारक है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक च‍िंता होने की संभावना है। जिससे आप अपनी वाक् पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत

Join Whatsapp 26