आज का राशिफल: मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है लेकिन मीन राशि के लोगों को नुकसान होने की आशंका है - Khulasa Online आज का राशिफल: मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है लेकिन मीन राशि के लोगों को नुकसान होने की आशंका है - Khulasa Online

आज का राशिफल: मेष राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है लेकिन मीन राशि के लोगों को नुकसान होने की आशंका है

मेष:  इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अच्छी है। कई तरह की नई जानकारियां मिलेंगी। दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।

वृष : रुके हुए काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। साथ ही किसी सामाजिक संस्था में भी आपका योगदान रहेगा। घर का माहौल सुकून और शांति पूर्ण रहने से आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

मिथुन :  आज दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। इसलिए लापरवाही अथवा आलस की वजह से किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, और आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।

कर्क : अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए समय अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। संतान की किसी सफलता से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

सिंह :  घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। उनके प्रति आदर-मान में कोई भी कमीं ना आने दे। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपकी नजदीक रहेगी। अन्य गतिविधियों में भी आपकी रूचि रहेगी।

कन्या : आपके व्यवहार कुशलता से दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। उधार दिए हुए अथवा कहीं फंसे हुए पैसे की वसूली करने का अनुकूल समय है। घर का माहौल पॉजिटिव बनाए रखने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

तुला : आज किसी कार्य के प्रति किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। इसलिए मन लगाकर मेहनत करें। आपके अच्छे मैनेजमेंट की वजह से परिवार तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधि में उचित संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक : किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। साथ ही आज अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा।

धनु : आपकी कोई समस्या हल होगी, जिससे चिंता मुक्त होकर आपको जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में भी मदद मिलेगी। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियां में भी कुछ समय जरूर दें।

मकर : अपने संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। और आपके विचार शैली में भी सकारात्मकता आएगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है।

कुंभ : सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। अनुभवी लोगों से मिल मुलाकात होगी तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। और निर्णय लेने की क्षमता भी उचित होगी।

मीन : पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल होने से राहत मिलेगी। वार्तालाप करते समय अपने स्वभाव में मैच्योरिटी बनाए रखें तथा आवेश में ना आए। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26