आज का राशिफल: वृष और मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन और कन्या राशि वालों को धन लाभ के योग हैं - Khulasa Online आज का राशिफल: वृष और मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन और कन्या राशि वालों को धन लाभ के योग हैं - Khulasa Online

आज का राशिफल: वृष और मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन और कन्या राशि वालों को धन लाभ के योग हैं

मेष : मन मस्तिष्क का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में सहायता करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

वृष : आपके प्रयासों से अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पुरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा।

मिथुन : सकारात्मक लोगों और गतिविधियों में ध्यान देने से आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा।

कर्क : इस समय ग्रह स्थिति आज के लिए उचित भाग्य का निर्माण कर रही है। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन भी संभव है। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलेगी।

सिंह : आज दिन बहुत ही व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग में मधुर समय व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा।

कन्या : घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा और समाधान भी निकलेंगे। कुछ समय से आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ सकती हैं।

तुला: ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो रहा है। आप अपने कर्म और पुरुषार्थ द्वारा अपनी उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोडक़र पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक उन्नति का कोई अवसर मिलेगा तथा मन मस्तिष्क में संतुलन बनाकर आप बेहतरीन तरीके से कोई भी निर्णय ले लेंगे। आपसी संबंधों में भी पुन: मधुरता आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का उचित अवसर है। इसलिए प्रयासरत रहें।

धनु : किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण तथा सोच आपको घर तथा व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगी।

मकर : समय मेहरबान हो तो सभी गतिविधियां बेहतरीन तरीके से होती जाती हैं। इस अच्छे समय का सम्मान करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझ जाएगा।

कुंभ: दिन की शुरुआत में ही फोन अथवा मीडिया के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।

मीन : जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को भी पूरा करने में आपको आनंद आएगा। समय मेहरबान हो तो हर गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से होती जाती हैं, और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है।
8

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26