Gold Silver

पारे के यूटर्न से थमी गर्मी की रफ्तार… दो दिन बाद फिर बारिश- ओलावृष्टि का अलर्ट

पारे के यूटर्न से थमी गर्मी की रफ्तार… दो दिन बाद फिर बारिश- ओलावृष्टि का अलर्ट

जयपुर। प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों का मौसम सर्द हो रहा है वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने पर मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। दूसरी तरफ आगामी 24-25 मार्च को फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका है जिसके चलते फिलहाल मार्च माह में प्रदेश में गर्मी के तेवर नर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश में आगामी दो तीन दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी 24 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ देश के हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से बारिश, तेज आंधी चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

Join Whatsapp 26