कौन होगा राजस्थान का सीएम? आज होगा सस्पेंस खत्म, काउंटडाउन शुरू

कौन होगा राजस्थान का सीएम? आज होगा सस्पेंस खत्म, काउंटडाउन शुरू

कौन होगा राजस्थान का सीएम? आज होगा सस्पेंस खत्म, काउंटडाउन शुरू

जयपुर। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा मंगलवार को उठ जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसी बैठक में पर्यवेक्षक बनाए गए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी दो उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी तय हो सकता है। संभावना है कि विधायक दल की बैठक के बाद तुरंत ही राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। प्रदेश में तीन दिसम्बर को चुनाव परिणाम आए थे। आठ दिसंबर को ही केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की भी घोषणा हो चुकी। तीनों ही पर्यवेक्षक मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। विधायकों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भाजपा कार्यालय पहुंचने की सूचना दी जा चुकी है। एक बजे बाद विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद करीब चार बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार को जयपुर पहुंच गए हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी भी मौजूद रहेंगे।

Join Whatsapp 26