आज पांचवे चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर वोट पड़ रहे, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

खुलासा न्यूज़। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान आरम्भ हो गया है। यूपी और महाराष्ट्र में लोगों की भीड़ मतदान केंद्रों पर लगी हुई है। बिहार में भी मतदाता लाइन लगाकर खड़े हैं। पांचवे चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर वोट पड़ रहे हैं। इस चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, बंगाल की 7, ओडिसा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू कश्मीर व लद्दाख की एक एक सीट पर मतदान चल रहा है।

दोपहर 1 बजे तक 36.73% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा लद्दाख में 52.02% और सबसे कम महाराष्ट्र में 27.78% मतदान हुआ है।

इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 35.31%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 40.38% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 34.03% वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है। देश की दो हाईप्रोफाइल सीटों रायबरेली व अमेठी पर भी मतदान हो रहा है। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है। राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला, पीयूष गोयल, आदि के भाग्य का फैसला भी आज ईवीएम में बंद हो जायेगा।

एनडीए पिछली बार मजबूत रहा था
पांचवें चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से 40 से अधिक सीटें एनडीए के पास थी। एनडीए को अपने किले बचाने की ज्यादा चिंता है। इन सीटों पर इस बार एनडीए की राह पिछली बार की तरह आसान नहीं है।

Join Whatsapp 26