Gold Silver

बीकानेर से जयपुर-दिल्ली फ्लाइट का आज से बदला समय, अब इस समय भरेगी उड़ान

बीकानेर से जयपुर-दिल्ली फ्लाइट का आज से बदला समय, अब इस समय भरेगी उड़ान

खुलासा न्यूज़। हवाई यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकानेर नाल एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो और एलाइंस एयर की उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। 31 मार्च 2025 से ये फ्लाइट्स नए टाइम टेबल के अनुसार उड़ान भरेंगी, जिससे यात्रियों को दिल्ली और जयपुर के लिए कनेक्टिविटी बेहतर मिलेगी। इंडिगो की फ्लाइट पूरे सप्ताह जबकि एलाइंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) को संचालित होगी। नए टाइम टेबल के अनुसार उड़ानों की समय-सारणी : एलाइंस एयर (फ्लाइट संख्या 91834) दिल्ली वाया जयपुर बीकानेर से दिल्ली (जयपुर होकर) दोपहर 3:50 बजे (बीकानेर से जयपुर) के लिए उड़ान भरेगी, जो जयपुर शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। जयपुर से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट शाम 5:30 बजे उड़ान भरेगी, जो दिल्ली शाम 6:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट दिल्ली से बीकानेर (जयपुर होकर) दोपहर 12:40 बजे उड़ेगी, जो जयपुर दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। यहां से बीकानेर के लिए दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी, जो बीकानेर दोपहर 3:25 बजे पहुंच जाएगी। यह सप्ताह में दो दिन-सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी।

इंडिगो एयर (फ्लाइट संख्या 6E-7443/7442) – दिल्ली सीधी उड़ान : इंडिगो की फ्लाइट बीकानेर से दिल्ली के लिए सुबह 11:35 बजे उड़ान भरेगी, जो दिल्ली दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से बीकानेर के लिए यह सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी, जो बीकानेर सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट की उपलब्धता पूरे सप्ताह रहेगी।

यात्रियों को होगा फायदा

  1. समय की बचत: जयपुर और दिल्ली की यात्रा अब अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
  2. बेहतर कनेक्टिविटी: जयपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अब नया विकल्प मिलेगा।
  3. व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा: बीकानेर से सीधी दिल्ली उड़ान यात्रियों और व्यवसायियों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
  4. विकल्पों में वृद्धि: एलाइंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन और इंडिगो की रोजाना सेवा यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करेगी।
Join Whatsapp 26