
गुरुवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोग पुरानी बातें भूलकर वर्तमान पर ध्यान दें, कन्या राशि के लोग परिवार के साथ बिताएंगे वक्त






मेष: मानसिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। नकारात्मकता का प्रभाव बढऩे लगेगा, इस वजह से काम में दिक्कतें हो सकती हैं। आज खुद को आराम देने की कोशिश करें। व्यर्थ विचारों से बचें।
वृषभ: लोगों के द्वारा बोली गई नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। अभी अपने काम और निर्णय की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। लोगों की आलोचनाओं की वजह से किसी काम को अधूरा न छोड़ें। वर्ना आपका नुकसान हो सकता है। हाथ में लिए गए काम पूरे करने की कोशिश करें।
मिथुन : पुरानी बातों पर जरूरत से अधिक विचार न करें। अभी वर्तमान पर ध्यान देकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करें। आपकी जो अपेक्षाएं हैं, वह मेहनत से ही पूरी होंगी। अभी अपयश की वजह से नकारात्मकता हो सकती है, लेकिन नकारात्मकता से बचें।
कर्क : एकांत में समय बिताने से अपनी योजना की गलतियां समझ पाएंगे। गलतियां सुधार पाना संभव हो सकता है। नए लोगों के साथ जुडऩे का मौका मिलेगा। नए मित्र मिल सकते हैं। जिनकी वजह से जीवन शैली बदलेगी। साथ में जिन बातों में आप सुधार देखना चाहते हैं, वह भी नजर आएगा।
सिंह : परिवार के लोगों से मिल रही मदद की वजह से चिंताएं दूर होंगी। फिर भी खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। अन्य लोगों पर बनी हुई निर्भरता की वजह से आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। लोगों से जुड़े रहें, लेकिन किसी भी काम में निर्भरता न हो, इस बात का ध्यान रखें।
कन्या : परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, इस वजह से बढ़ रही निराशा को दूर कर पाना संभव है। अटके हुए काम पूरे होते जाएंगे। फिर भी महत्वपूर्ण काम की डेडलाइन ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
तुला : हड़बड़ी में लिए गए निर्णय की वजह से समस्या जटिल बनती हुई नजर आ रही है। पैसों से संबंधित लेनदेन में पारदर्शिता रखें, स्पष्ट बातचीत करें। जो जिम्मेदारियों को आप नहीं निभा पाते हैं, ऐसी जिम्मेदारियां हाथ में लें।
वृश्चिक : आपकी मेहनत का फल मिलेगा। किसी व्यक्ति से की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। अपने काम से जुड़ी हर एक बात को ठीक से समझें। अन्य लोगों के मन में आपकी छवि क्या बन रही है, इस बात पर विचार करें।
धनु : काम से अधिक मौज-मस्ती पर ध्यान देने से बेकार के खर्च बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अभी के समय में खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। सही गलत का फैसला करना आपके लिए कठिन होगा। बड़ी खरीदारी करने की गलती न करें। कौन सी बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं और कौन सी आप केवल शौक के लिए कर रहे हैं, ये जानना जरूरी होगा।
मकर : अपेक्षित काम प्राप्त करने के लिए मेहनत के अलावा अपने विचारों में भी बदलाव करने की आवश्यकता है। किसी भी काम के लिए खुद को किस प्रकार से काबिल बनाया जा सकता है, इस बात का विचार करें। पुरानी बातों से निकलकर अपने नजरिए में बदलाव करने की कोशिश करें।
कुंभ :सीमित विचारों से निकलकर नई बातें अपनाने की कोशिश करें। परिस्थिति को जैसा है, वैसा ही देखने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए प्रयत्न सफलता दे सकते हैं। फिर भी प्रसन्नता क्यों नहीं मिल रही है, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता है।
मीन : लालच से बचना होगा। फायदा प्राप्त होगा, लेकिन आपके किसी लेन-देन की वजह से कोई भी रिश्ता न टूटे, इस बात का भी ध्यान रखें। अभी के समय में जिन लोगों के साथ दूरियां हैं, वह बनी रह सकती है और आगे चलकर आपको अपनों का ही साथ प्राप्त करना मुश्किल लगेगा।


