
गुरुवार का राशिफल: सिंह राशि के लोग नए अवसर खोजने की कोशिश करें, कन्या राशि के लोग समय का करें सही इस्तेमाल






मिथुन : पैसों से संबंधित चिंता रहेगी, जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। काम को एकाग्रता से करने की कोशिश करें। जो निर्णय आपके लिए महत्वपूर्ण है, उन पर ध्यान दें। अन्य लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण अपने लक्ष्य में बदलाव न करें।
कर्क: परिस्थिति कठिन होने के बाद भी अपना हौसला बनाए रखें। आपके द्वारा किए गए काम के कारण अन्य लोगों को प्रेरित कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार के चुनिंदा लोगों के साथ नजदीकी महसूस होगी। जिन रिश्तों के कारण क्रोध बढ़ रहा है, ऐसे रिश्तों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।
सिंह : लोगों की भावनाओं को ठीक से समझें, अपने विचारों को भी महत्व दें। नए अवसर खोजने की कोशिश करें। वास्तविकता समझने की कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने की कोशिश करें।
कन्या :वक्त का ठीक से उपयोग करें। अपना काम आज ही पूरा करने की कोशिश करें। अगले कुछ दिनों में व्यस्तता बढ़ती हुई नजर आ रही है। भले ही लोगों का साथ मिल रहा है, लेकिन कुछ जिम्मेदारियां आपको खुद ही निभाने की आवश्यकता है।
तुला : पुरानी बातों का प्रभाव बढऩे से निराशा होने लगेगी। चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी स्थिति को सुधारने के लिए प्रयत्न करें। तनाव से बचें।
वृश्चिक :मनोरंजन पर अधिक ध्यान देने की वजह से महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज करने की संभावना है, इस कारण नुकसान तो नहीं होगा, लेकिन मानसिक तकलीफ हो सकती है। अपनी संगत पर ध्यान दें। जैसे लोगों के साथ आप जुड़े हैं, जीवनशैली भी उसी तरह बन सकती है। आपके द्वारा जीवन शैली में किए बदलाव और उनके परिणाम पर विचार करें।
धनु :अन्य लोगों की मदद करने से आपक नुकसान हो सकता है। इस कारण अन्य लोगों के लिए नकारात्मक महसूस होगा, साथ में खुद के लिए भी चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। पैसों से संबंधित काम करते समय सतर्क रहें। अभी के समय में कोई भी बड़ा व्यवहार करने से परहेज रखें।
मकर : अपनी संकल्प शक्ति बढ़ाते समय अहंकार और अति विश्वास न बढ़े, इस बात पर भी ध्यान दें। लोगों के द्वारा बोली बातों का प्रभाव तुरंत आपके विचारों पर हो सकता है। स्वभाव के इस पहलू में बदलाव करने की कोशिश करें। किसी भी परिस्थिति के कारण अपनी मानसिक शांति खत्म न होने दें।
कुंभ : स्वभाव में लचीलापन रखें। जिन लोगों की आप पर निर्भरता है, उसका कारण जानने की कोशिश करें। जिन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक है, वह उन्हें धीरे-धीरे कम करना होगा। यात्रा से संबंधित निर्णय अचानक लिया जा सकता है। इस यात्रा की वजह से बड़ा फायदा प्राप्त होगा।
मीन : अन्य लोगों से अधिक खुद की बातों को महत्व देना होगा। अभी केवल सफलता प्राप्त करने की कोशिश करें। गलत संगत के कारण खुद का नुकसान न हो, इस बारे में जागरूकता रखें। जो लोग आपके ऊपर विश्वास रखते हैं, ऐसे लोगों के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। ताकि पुरानी गलतियां दोबारा न हो।


